अनुसंधान सुगमीकरण

इस संस्थान की अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में और भी सुधार के लिए हाल ही में कई पहल की गई हैं। इस संबंध में, हमारी परियोजनाओं की गुणवत्ता और कार्य-क्षेत्र में सुधार के लिए एक "आर एंड डी परियोजनाओं की समीक्षा और प्रबंधन बोर्ड" का गठन किया गया है; साथ ही आर एंड डी गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए, बाह्य नकदी प्रवाह अर्जित करने और समर्थन सेवाओं के लिए "आर एंड डी पुरस्कार योजना" शुरू की गई है और "ज्ञान के प्रचार-प्रसार और संचार व्यवस्था में सुधार के लिए "आर एंड डी संवाद" शुरू किया गया है।

         सीएसआईआर-सीआईएमएफआर, धनबाद के वैज्ञानिक, तकनीकी और प्रशासनिक कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान करने के लिए नियम और विनियम :

 

निदेशक, सीएसआईआर-केन्द्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान द्वारा सीएसआईआर-सीआईएमएफआर स्टाफ सदस्यों और पोस्ट डॉक्टोरेट अध्येताओं/परियोजना अध्येताओं/परियोजना सहायकों के लिए अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों में पदोन्नति, प्रोत्साहन और प्रेरणा एवं कुशल प्रशासनिक कार्यों के लिए उप-नियमों को मंजूरी दी गई है।

 

सीएसआईआर स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प्रत्येक वर्ष वैज्ञानिक, तकनीकी एवं प्रशासनिक स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ पोस्ट डॉक्टोरेट अध्येताओं/परियोजना अध्येताओं/परियोजना सहायकों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रकाशित पत्रों के लिए, पहले लेखक को समूह की ओर से पुरस्कार विजेता के रूप में माना जाएगा। ईसीएफ के लिए विभाग को पुरस्कार दिया जाएगा और विभाग की ओर से एचओआरजी/एचओएस पुरस्कार प्राप्त करेंगे। पेटेन्ट के लिए, पूरे समूह की ओर से पहले पेटेन्टी पुरस्कार प्राप्त करेंगे। सभी पुरस्कारों पर विचार करने की अवधि वित्तीय वर्ष होगी। पुरस्कारों को निम्नलिखित समूहों में वर्गीकृत किया गया है :

 

  1. डॉ. के. एन. सिन्हा पुरस्कार

(वैज्ञानिक सदस्यों द्वारा एससीआई पत्रिकाओं में प्रकाशित शोधपत्रों के उच्चतम प्रभाव कारक(आईएफ)

पुरस्कार राशि निम्न प्रकार होगी -

प्रथम पुरस्कार : ₹10000/-

द्वितीय पुरस्कार : ₹7000/- -

तृतीय पुरस्कार : ₹5000/-

  1. डॉ. आदिनाथ लाहिड़ी पुरस्कार

(पोस्ट डॉक्टोरेट अध्येताओं/परियोजना अध्येताओं/परियोजना सहायकों/परियोजना स्कॉलरों द्वारा एससीआई पत्रिकाओं में प्रकाशित शोधपत्रों के उच्चतम प्रभाव कारक(आईएफ)

पुरस्कार राशि निम्न प्रकार होगी-

प्रथम पुरस्कार : ₹10000/-

द्वितीय पुरस्कार : ₹7000/-

तृतीय पुरस्कार : ₹5000/-

  1. डॉ भगवंत सिंह पुरस्कार
क. अनुसंधान एवं विकास/विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परियोजनाओं से अर्जित सर्वाधिक आय (ईसीएफ) (पुरस्कार राशि: ₹10000/-)
ख. प्रायोजित परियोजनाओं से अर्जित सर्वाधिक आय (ईसीएफ) (पुरस्कार राशि: ₹10000/-)
ग. परामर्शी परियोजनाओं से अर्जित सर्वाधिक आय (ईसीएफ) (पुरस्कार राशि: ₹10000/-)
घ. परीक्षण कार्य से अर्जित सर्वाधिक आय (ईसीएफ) (पुरस्कार राशि: ₹10000/-)
  1. डॉ. एम. जी. कृष्णा पुरस्कार
क. सर्वाधिक संख्या में वाणिज्यिकृत अंतर्राष्ट्रीय पेटेन्ट (पुरस्कार राशि: ₹10000/-)
ख. सर्वाधिक संख्या में वाणिज्यिकृत राष्ट्रीय पेटेन्ट (पुरस्कार राशि: ₹7000/-)
ग. सर्वाधिक संख्या में स्वत्वाधिकार (कॉपीराइट) (पुरस्कार राशि: ₹5000/-)
  1. प्रो. बी. के. मजुमदार पुरस्कार
क. वित्तीय वर्ष के दौरान अधिकतम संख्या में पी.एच.डी. में मार्गदर्शन कराने के लिए (पुरस्कार राशि: ₹10000/-)। पीएचडी की डिग्री पर विचार करने के लिए पीएच.डी. डिग्री से सम्मानित किए जाने की तिथि ही मानदंड होंगे।
ख. अंतरराष्ट्रीय सहयोग या सामरिक क्षेत्रों में सर्वाधिक लागत वाले (केवल एक) परियोजना (पुरस्कार राशि: ₹10000/-)
  1. डॉ. एस. बागची पुरस्कार
क. अर्हता वर्धन, प्रकाशन, परियोजना कार्य और पेटेन्ट के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला ग्रुप (III) कर्मचारी (₹7000/-)
ख. अर्हता वर्धन और किए गए कार्य, समर्पण और सत्यनिष्ठा के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए ग्रुप (II) कर्मचारी (₹5000/-)
ग. किए गए कार्य, समर्पण और सत्यनिष्ठा के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए ग्रुप (I) स्टाफ (₹5000/-)
  1. डॉ. जे. डब्लू. व्हीटेकर पुरस्कार
क. निर्धारित समय सीमा से पहले सौंपे गए कार्य को पूरा करने वाले अनुभाग अधिकारियों में से कर्तव्यनिष्ठ समर्पण के साथ अति कुशल कर्मी के लिए एक पुरस्कार (पुरस्कार राशि: ₹7000/-)
ख. निर्धारित समय सीमा से पहले सौंपे गए कार्य को पूरा करने वाले प्रशासन के अनुभाग अधिकारी के नीचे संवर्ग में कर्तव्यनिष्ठ समर्पण के साथ अति कुशल कर्मी के लिए एक पुरस्कार (पुरस्कार राशि: ₹5000/-)
ग. निर्धारित समय सीमा से पहले सौंपे गए कार्य को पूरा करने वाले वित्त एवं लेखा के अनुभाग अधिकारी के नीचे संवर्ग में कर्तव्यनिष्ठ समर्पण के साथ अति कुशल कर्मी के लिए एक पुरस्कार (पुरस्कार राशि: `₹5000/-)
घ. निर्धारित समय सीमा से पहले सौंपे गए कार्य को पूरा करने वाले भंडार एवं क्रय के अनुभाग अधिकारी के नीचे संवर्ग में कर्तव्यनिष्ठ समर्पण के साथ अति कुशल कर्मी के लिए एक पुरस्कार (पुरस्कार राशि: ₹5000/-)

 

निदेशक, सीएसआईआर-सीआईएमएफआर, धनबाद द्वारा पुरस्कार निर्णय समिति का गठन किया जाएगा।

 

(नोट: निदेशक, सीएसआईआर-सीआईएमएफआर द्वारा प्रशासन, वित्त एवं लेखा तथा भंडार एवं क्रय के अनुभाग/समूह के संबंधित प्रमुखों के परामर्श से डॉ. एस. बागची पुरस्कार {बिंदु संख्या 6.0} की पुरस्कार संख्या (ख) एवं (ग) और डॉ जे.डब्लू व्हीटेकर पुरस्कार {बिंदु संख्या 7.0} की पुरस्कार संख्या (क), (ख), (ग) एवं (घ) तय किया जाएगा।)


 

  Contact us